HP Weather : हिमाचल के पांच जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट! कल से बरसेंगे बादल, ओलावृष्टि की चेतावनी

HP Weather : हिमाचल प्रदेश में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए हैं कि मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
HP Weather : हिमाचल के पांच जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट! कल से बरसेंगे बादल, ओलावृष्टि की चेतावनी
आलम यह है कि प्रदेश के पहाड़ भी अब गर्मी से तपने लगे हैं। शिमला और धर्मशाला जैसे शहरों में भी सुबह से ही तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। इससे शहरों में दिन के वक्त सन्नाटा पसरना शुरू हो चुका है।
हालांकि राहत की बात यह है कि इस भीषण गर्मी से लोगों को जल्द ही राहत मिलने के आसार है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।


आज हीटवेव का येलो अलर्ट
उधर, मौसम विभाग ने आज पांच जिलों ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन के कुछेक क्षेत्रों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कल के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
कल के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के कुछेक भागों में भारी ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी चल सकता है।

29 और 30 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओलावृष्टि व तूफान का येलो अलर्ट रहेगा। एक और दो मई को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश हो सकती है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

