Himachal Crime News: पेट्रोल पंप पर ₹50 के लिए युवक की बेरहमी से पिटाई! कमरे में बंधक बनाकर डंडों और प्लास से हमला

Himachal Crime News: ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मामूली कहासुनी के बाद उपजे विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई।
Himachal Crime News: पेट्रोल पंप पर ₹50 के लिए युवक की बेरहमी से पिटाई! कमरे में बंधक बनाकर डंडों और प्लास से हमला
मामले को लेकर टाहलीवाल के वार्ड-2 निवासी मोहम्मद यूसुफ ने टाहलीवाल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बाथड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर रुका था।
उसने ₹50 का पेट्रोल डलवाया, लेकिन जब वह पैसे देने लगा तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। यूसुफ ने कर्मचारियों से आग्रह किया कि उसका फोन थोड़ा चार्ज कर दिया जाए, ताकि वह ऑनलाइन भुगतान कर सके।


आरोप है कि इतनी सी बात पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उससे बहसबाजी करनी शुरू कर दी। आरोपी इस दौरान उसे घसीटते हुए एक कमरे में ले गए।
यहाँ युवक की डंडों और लोहे के प्लास से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बड़ी बात यह है कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मचारी युवक को बिस्तर पर लेटाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।

उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

