in

हिमाचल में हादसा ! छुट्टी पर घर आया सैनिक नहीं लौटा ड्यूटी पर, खेतों में बिछी बिजली की तार बनी मौ+त की वजह…

कांगड़ा। पालमपुर के ननाहर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में छुट्टी पर घर आए 29 वर्षीय सैनिक की मौत हो गई। खेतों में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए लगाई गई बिजली की तारों की चपेट में आने से सैनिक की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है। वह ननाहर, डाकघर कमलेहड़ का रहने वाला था और सेना की डोगरा रेजिमेंट में सेवाएं दे रहा था। जानकारी के अनुसार अश्वनी करीब 10-11 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था और इन दिनों छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि अश्वनी कुमार 20 जुलाई को छुट्टी पर घर पहुंचा था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय पंचायत उपप्रधान अनुज कुमार ने पिंटू कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया गया कि अश्वनी एक मकान के पास बिजली की तारों के बीच मृत अवस्था में पड़ा था।

Doon valley school

सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खेतों में फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए तारों में बिजली का करंट छोड़ा गया था। आशंका है कि किसी कारण अश्वनी इन तारों के ऊपर गिर गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर करंट लगने और जलने के निशान मिले हैं।

JPERC 2025

अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी के साथ दो छोटे बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है। जवान की अचानक मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। खेतों में करंट वाली तारें लगाने और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

चंबा में रावी नदी के किनारे सनसनीखेज मामला! छह साल के बच्चे को नदी में फेंकने का आरोप: तलाश जारी

चंबा में रावी नदी के किनारे सनसनीखेज मामला! छह साल के बच्चे को नदी में फेंकने का आरोप: तलाश जारी

हिमाचल के कांग्रेसी नेता की कार पर गिरी पहाड़ से चट्टान, मौके पर मौ##त: पत्नी और बेटा गंभीर….

हिमाचल के कांग्रेसी नेता की कार पर गिरी पहाड़ से चट्टान, मौके पर मौ##त: पत्नी और बेटा गंभीर….