in

हिमाचल में हादसा: डैम में नहाने गया युवक नहीं लौटा वापस, दोस्तों के सामने हुई दर्दनाक मौ*त

TROWS

परवाणू: सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र में स्थित कौशल्या डैम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डैम में नहाने गए 25 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान कोट बेजा पंचायत के बनोई गांव निवासी सचिन (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सचिन एक निजी उद्योग में कार्यरत था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने दो दोस्तों के साथ कौशल्या डैम पहुंचा था। तीनों युवक डैम में नहाने उतरे थे।

बताया जा रहा है कि नहाते समय सचिन अचानक गहरे पानी की ओर चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते युवक पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई।

Doon valley school

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया। डैम में पानी की गहराई अधिक होने के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। रेस्क्यू टीम ने कई घंटों तक युवक की तलाश की। खोज अभियान को आसान बनाने के लिए डैम का जलस्तर भी कम किया गया।

लंबी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच भी की जा रही है।

JPERC 2025

डीएसपी परवाणू ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बरसात के मौसम में डैम, खड्डों, नदी और अन्य जलाशयों में नहाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि डैम क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और लोगों को सावधान करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग जोखिम उठाकर पानी में उतर जाते हैं, जिससे ऐसे दुखद हादसे सामने आते हैं।

प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रतिबंधित या खतरनाक जल क्षेत्रों से दूर रहें।

Written by Newsghat Desk

देवभूमि हिमाचल में 11 साल के मासूम की मौ*त ने उठाए कई सवाल, कमरे में फं*दे से लटका मिला छात्र….

देवभूमि हिमाचल में 11 साल के मासूम की मौ*त ने उठाए कई सवाल, कमरे में फं*दे से लटका मिला छात्र….

पांवटा साहिब : 210 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से खुला नशा तस्करी का मामला

पांवटा साहिब : 210 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से खुला नशा तस्करी का मामला