in

हिमाचल में इंसानियत शर्मसार! 7 महीने की गर्भवती पत्नी से मारपीट का आरोप, इलाज के दौरान हुआ गर्भपात

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल से घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, वह सात महीने की गर्भवती थी और मारपीट के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 6 अगस्त को उसका गर्भपात हो गया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक महिला की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उसके पहले से छह बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था।

जंगल से लौटते समय मारपीट का आरोप

Doon valley school

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले वह जंगल से घास लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके पति ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी पति का व्यवहार नहीं बदला और उसे लगातार परेशान किया जाता रहा।

मायके जाते समय फिर रोका

JPERC 2025

प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने मायके जाने का फैसला किया। आरोप है कि रास्ते में पति ने उसे दोबारा रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला की तबीयत खराब हो गई और उसे रक्तस्राव होने लगा।

किसी तरह महिला अपने मायके पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों थाना तीसा पहुंचीं और पुलिस को शिकायत दी।

चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर कर दिया।

महिला का उपचार चंबा में चल रहा था। इसी दौरान 6 अगस्त को उसका गर्भपात हो गया। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

देवभूमि में 7 साल की बच्ची से दु*ष्क*र्म: 15 साल के किशोर पर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

देवभूमि में 7 साल की बच्ची से दु*ष्क*र्म: 15 साल के किशोर पर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी निजी बस खाई में पलटी: 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी निजी बस खाई में पलटी: 8 की मौत