in

हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी निजी बस खाई में पलटी: 8 की मौत

TROWS

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, निजी बस सुबह बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालुज मोड़ के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

Doon valley school

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने की भी जानकारी है।

हादसे में बस के चालक और परिचालक की भी मौत होने की सूचना है। मृतकों की पहचान और घायलों की पूरी जानकारी प्रशासन की ओर से जुटाई जा रही है।

JPERC 2025

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हादसे के वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में इंसानियत शर्मसार! 7 महीने की गर्भवती पत्नी से मारपीट का आरोप, इलाज के दौरान हुआ गर्भपात

हिमाचल में इंसानियत शर्मसार! 7 महीने की गर्भवती पत्नी से मारपीट का आरोप, इलाज के दौरान हुआ गर्भपात