in

Himachal News: भीषण गर्मी के चलते 24-25 मई को बंद रहेंगे प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल

TROWS

Himachal News: ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल 24 और 25 मई को बंद रहेंगे। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बच्चों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Himachal News: भीषण गर्मी के चलते 24-25 मई को बंद रहेंगे प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूल

जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने गुरुवार को इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जतिन लाल ने कहा कि जिले में हीट वेव का भयंकर प्रकोप है और अत्यधिक गर्मी के कारण छोटे स्कूली बच्चों के स्कूलों में बीमार पड़ने की घटनाएं ध्यान में हैं।

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी हीट वेव की संभावना जताई है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूलों को 24 और 25 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

आदेश के मुताबिक जिन विद्यालयों में 24 और 25 मई को परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां परीक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक आयोजित करने को कहा गया है। विद्यालयों में परीक्षा हॉल में पेयजल, पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग जैसी समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

JPERC 2025

इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है।

विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। जतिन लाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: लेफ्टिनेंट बनी हिमाचल की बेटी काजल! बेंगलुरु एयरफोर्स कमांड अस्पताल में देगी सेवाएं

HP News: लेफ्टिनेंट बनी हिमाचल की बेटी काजल! बेंगलुरु एयरफोर्स कमांड अस्पताल में देगी सेवाएं

हिमाचल में फिर आग का तांडव: गौशाला के अंदर ज़िंदा जले दुधारू गाय सहित बछड़ी

हिमाचल में फिर आग का तांडव: गौशाला के अंदर ज़िंदा जले दुधारू गाय सहित बछड़ी