in

Himachal News : विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! जिला श्रम अधिकारी 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

TROWS

Himachal News : ऊना में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए विजिलेंस ने जिला श्रम अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा। यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो ने ऊना ने कार्रवाई करते हुए जिला श्रम अधिकारी रणवीर सिंह ढटवालिया को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, यह घटना टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी है।

शिकायतकर्ता रजत कुमार एक लेबर ठेकेदार हैं और उन्होंने बताया कि उनका लेबर लाइसेंस रिन्यू करने के लिए रणवीर सिंह ने रिश्वत मांगी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया।

Doon valley school

शिकायत के बाद तुरंत एक्शन

रजत ने विजिलेंस को शिकायत दी। टीम ने योजना बनाई और रजत को रणवीर के पास भेजा। जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, विजिलेंस ने छापा मारा।
यह पूरी कार्रवाई श्रम अधिकारी के दफ्तर में हुई। रणवीर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया और विजिलेंस ने उसे हिरासत में ले लिया।

JPERC 2025

पहले भी भ्रष्टाचार के आरोप

रणवीर सिंह का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। 2 फरवरी 2022 को उन पर 26,000 रुपये रिश्वत लेने का केस दर्ज हुआ था जोकि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के बदले मांगी गई थी।

डीएसपी विजिलेंस फिरोज खान ने कहा कि जांच जारी है। रणवीर से पूछताछ हो रही है। उनके बैंक खाते और ठिकानों की तलाशी ली जाएगी।

क्या और लोगों से भी ली रिश्वत?

विजिलेंस यह भी जांच रही है कि क्या रणवीर ने अन्य लोगों से भी पैसे वसूले। टीम हर पहलू पर नजर रखे हुए है।

ऊना में यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा संदेश देती है। लोगों का भरोसा सिस्टम पर बढ़ेगा। जांच पूरी होने पर और खुलासे हो सकते हैं।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: रामपुर घाट की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

पांवटा साहिब: रामपुर घाट की फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में हड़कंप

हिमाचल में 19 न्यायाधीशों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश

हिमाचल में 19 न्यायाधीशों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश