in

Himachal News: हिमाचल में एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर दागी गोली, एक क्लिक पर देखें क्या है पूरा मामला

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के हार चक्कियां बाजार में दो दुकानदारों में बिजनेस संबंधी विवाद को लेकर एक ने दूसरे पर गोली दाग दी है।

जानकारी के अनुसार दो लोगों में व्यपार संबंधी विवाद की बात सामने आई है, जिस पर एक व्यक्ति ने दूसरे पर टोपीदार बंदूक से गोली दाग दी। गनीमत यह रही कि गोली दूसरे व्यक्ति को नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Doon valley school

जानकारी के मुताबिक हार चक्कियां बाजार में मोटर मैकेनिक की दुकान करने वाले राजेंद्र कुमार पुत्र परस राम गांव व डाकघर हार चक्कियां ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि शंकर सिंह पुत्र मंगत राम गांव धार खुर्द डाकघर ठेहड़ मेरे साथ ही दुकान करता है और घर में भी मेरा पड़ोसी है।

आरोप लगाते हुए उसने बताया कि शंकर सिंह काफी समय से राजेंद्र कुमार के साथ लड़ाई-झगड़ा करता आ रहा था, और बीती शाम को भी शंकर सिंह काफी देर तक गाली-गलौज करता रहा, लेकिन राजेंद्र उसे नजरअंदाज करता रहा।

JPERC 2025

इसी बीच शंकर ने अचानक दुकान में रखी टोपीदार बंदूक निकाली और उस पर गोली दाग दी, लेकिन सौभाग्यवश राजेंद्र को गोली नहीं लगी है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत गोली चलने का मामला दर्ज हुआ है।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार करके बंदूक को कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: द स्कॉलर्स होम स्कूल में यूं मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Paonta Sahib: द स्कॉलर्स होम स्कूल में यूं मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Himachal News: घर से मेले में जाने को निकला था युवक फिर संदिग्ध हालत में मिला शव, और अब

Himachal News: घर से मेले में जाने को निकला था युवक फिर संदिग्ध हालत में मिला शव, और अब