in

Himachal News Update: हिमाचल में ढारे में आग लगने से ज़िंदा जला व्यक्ति! पुलिस ने बरामद की हड्डियां

TROWS

Himachal News Update: शिमला जिले के रोहड़ू के टिक्कर क्षेत्र में आग की चपेट में आने से जिंदा जल जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात को अचानक ही खलावन गांव के पास एक ढारे में आग भड़क उठी जिसमें खलावन गांव के ओंकार सुनटा के पास मजदूरी करने वाला नेपाली मूल का व्यक्ति 53 वर्षीय प्रेम अकेला ही रह रहा था।

Himachal News Update: हिमाचल में ढारे में आग लगने से ज़िंदा जला व्यक्ति! पुलिस ने बरामद की हड्डियां

इस दौरान व्यक्ति को आग लगने का पता ही नहीं चला और वह चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। वही लोगों ने सुबह के वक्त जब ढारे को जला हुआ देखा तो पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलने के बाद डीएसपी रोहड़ू रविंदर नेगी और पुलिस थाना रोहड़ू के एसएचओ कमल पुलिस की टीम सहित मौके पर पहुंचे मगर तब तक सब कुछ जलकर तबाह हो चुका था।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से मृतक की हड्डियां बरामद हुईं हैं। उधर, डीएसपी रोहड़ू रविंदर नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह के वक्त पुलिस को आग लगने की जानकारी मिली थी।

सूचना मिलने के बाद वह खुद टीम सहित मौके पर पहुंचे थे मगर तब तक ढारा जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि मौके से ढारे में रह रहे व्यक्ति की हड्डियां बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

रोमांच के लिए हो जाएं तैयार: हिमाचल की इस झील में हो रही पैरासेलिंग गतिविधियों की शुरुआत

रोमांच के लिए हो जाएं तैयार: हिमाचल की इस झील में हो रही पैरासेलिंग गतिविधियों की शुरुआत

Himachal Latest News: झाड़ियों में मुंह के बल पड़ा मिला व्यक्ति का शव! यह जताई जा रही मौत की आशंका

Himachal Latest News: झाड़ियों में मुंह के बल पड़ा मिला व्यक्ति का शव! यह जताई जा रही मौत की आशंका