in

Himachal Pradesh: शादी के 48 घंटे बाद दुल्हन हुई फरार! नकदी और गहने लेकर गायब, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र से शादी के नाम पर कथित ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि शादी के सिर्फ 48 घंटे बाद उसकी नवविवाहिता पत्नी घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, युवक की शादी कराने का भरोसा गांव के एक परिचित ने दिलाया। वह युवक को पंजाब ले गया, जहां उसकी मुलाकात कुछ लोगों से करवाई गई। बाद में एक युवती को दुल्हन बताकर उसी दिन विवाह कराने की बात कही गई। युवक का आरोप है कि शादी की तैयारियों, गहने और अन्य खर्चों के नाम पर उससे करीब 70 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद कानूनी दस्तावेज तैयार कर शादी होने की बात कही गई और युवती को उसके साथ भेज दिया गया।

युवक ने बताया कि घर में विवाह की खुशी में भोज का आयोजन भी किया गया, जिसके लिए उसने स्थानीय सोसायटी से 70 हजार रुपये का ऋण लिया। उसके अनुसार, शादी के बाद युवती दो दिन तक घर में सामान्य तरीके से रही और परिवार के लोगों के साथ घुल-मिल गई।

आरोप है कि देर रात मौका देखकर वह घर में रखी नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। युवक ने उसे बाहर जाते हुए देखा, लेकिन वह उसे रोक नहीं सका। घटना के बाद परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

JPERC 2025

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

देवभूमि में शर्मनाक घटना: घर में अकेली मंदबुद्धि नाबालिग से दु*ष्क*र्म की कोशिश, आरोपी मिस्त्री गिरफ्तार

देवभूमि में शर्मनाक घटना: घर में अकेली मंदबुद्धि नाबालिग से दु*ष्क*र्म की कोशिश, आरोपी मिस्त्री गिरफ्तार

किन्नर कैलाश यात्रा पर बड़ा अपडेट: प्रशासन ने अगले आदेश तक लगाई रोक

किन्नर कैलाश यात्रा पर बड़ा अपडेट: प्रशासन ने अगले आदेश तक लगाई रोक