in

Himachal News: उल्टी करने के लिए कार से उतरी महिला, तभी पहाड़ी से गिरा पत्थर… दर्दनाक हादसे में गई जान

TROWS

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बारिश के कारण कई जगह पहाड़ कमजोर हो गए हैं, जिससे भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी बीच मंडी जिले के औट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान जिला सोलन के नालागढ़ की रहने वाली सुखवीर कौर के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ कार से यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें उल्टी महसूस होने लगी। इस पर परिवार ने औट स्थित शनि मंदिर के पास कार रोक दी।

महिला जैसे ही कार से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हुई, उसी दौरान ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर अचानक नीचे आ गिरा। पत्थर सीधे महिला पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

Doon valley school

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह लगातार बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरना माना जा रहा है।

JPERC 2025

लगातार हो रही बारिश से मंडी सहित प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें। संवेदनशील स्थानों, पहाड़ियों के नीचे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने या अनावश्यक रूप से रुकने से बचें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 3 दिन के सिरमौर दौरे पर, जानिए कब और कहां सुनेंगे जनता की समस्याएं

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 3 दिन के सिरमौर दौरे पर, जानिए कब और कहां सुनेंगे जनता की समस्याएं