in

सतौन रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौ*त, एक घायल

TROWS

सिरमौर जिले के पुलिस थाना पुरूवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव टिक्करी कठवार निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह 1 जुलाई को अपने काम से पांवटा साहिब गया था। वापस लौटते समय जब वह एनएच-707 पर नारीवाला के पास पहुंचा तो उसने एक भीषण सड़क हादसा देखा।

बताया गया कि सतौन की ओर से पांवटा साहिब की तरफ जा रही एक मोटरसाइकिल को सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Doon valley school

हादसे में घायल युवकों की पहचान विशाल और अभिषेक के रूप में हुई है। दोनों गांव टिक्करी कठवार, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रहने वाले बताए गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अभिषेक का उपचार किया गया। युवक की मौत से उसके परिवार और गांव में शोक की लहर है।

JPERC 2025

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने हादसे को देखा हो या संबंधित वाहन के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

Himachal News: उल्टी करने के लिए कार से उतरी महिला, तभी पहाड़ी से गिरा पत्थर… दर्दनाक हादसे में गई जान

Himachal News: उल्टी करने के लिए कार से उतरी महिला, तभी पहाड़ी से गिरा पत्थर… दर्दनाक हादसे में गई जान

Paonta Sahib: आधी रात सड़क पर बिछ गई ज़िंदगी! टक्कर मारकर डंपर चालक फरार, युवक की मौ+त

Paonta Sahib: आधी रात सड़क पर बिछ गई ज़िंदगी! टक्कर मारकर डंपर चालक फरार, युवक की मौ+त