in ,

HP News: हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए JCB ऑपरेटर का नहीं लगा कोई सुराग

HP News: हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए JCB ऑपरेटर का नहीं लगा कोई सुराग

No-trace-found-of-JCB-opera.jpg

HP News: हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए JCB ऑपरेटर का नहीं लगा कोई सुराग

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए JCB ऑपरेटर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

BKD School
BKD School

HP News: हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए JCB ऑपरेटर का नहीं लगा कोई सुराग

हालांकि स्थानीय लोगों सहित पुलिस प्रशासन की टीम बीते कल से ही लापता ऑपरेटर राजेश कुमार पुत्र देश राज निवासी मोरछ डाकघर बोह तहसील द्रीणी जिला कांगड़ा को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

मगर भारी हिमस्खलन होने के चलते सर्च ऑपरेशन में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। बता दें कि वीरवार को जगतसुख से सटे कालू नाला में हिमस्खलन हुआ था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

इस दौरान पांच मेगावाट के निर्माणाधीन कालू नाला बिजली परियोजना में कार्यरत JCB ऑपरेटर राजेश कुमार हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इसके बाद से ही लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि बर्फ की परत काफी ठोस हो चुकी है जिसके चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। तो वहीं दूसरी तरफ JCB ऑपरेटर का परिवार भी बेहद चिंतित है।

थाना प्रभारी मनाली मुकेश राठौर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में विस्थापित कश्मीरियों के लिए मतदान की विशेष सुविधा

Another-youth-from-Himachal-1.jpg

Himachal News: हिमाचल का एक और युवक बना करोड़पति! Dream11 से जीते 1 करोड़