in

Sirmour News: शिलाई के चर्चित ‘जोड़ीदार’ भाइयों के घर गूंजी किलकारी! पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर फिर चर्चा

TROWS

Sirmour News: सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र की प्राचीन जोड़ीदारा प्रथा को निभाने वाले जोड़ीदार भाई एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। ‘बहुपति प्रथा’ के तहत एक ही मंडप में शादी करने वाले भाई कपिल और प्रदीप नेगी के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

Sirmour News: शिलाई के चर्चित ‘जोड़ीदार’ भाइयों के घर गूंजी किलकारी! पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर फिर चर्चा

उनकी पत्नी सुनीता नेगी ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अस्पताल से अपनी पत्नी और नवजात बेटी के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। हालांकि, इस दौरान दूसरे भाई कपिल नेगी बहरीन में अपने काम पर हैं, लेकिन घर में ‘लक्ष्मी’ के आने की खबर से वे भी बेहद खुश हैं।

जुलाई 2025 में की थी शादी
जुलाई 2025 में कपिल और प्रदीप ने धूमधाम से सुनीता के साथ विवाह रचाया था। यह शादी देशभर में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी थी। आमतौर पर छिपाई जाने वाली ‘बहुपति प्रथा’ को कपिल और प्रदीप ने खुलकर अपनाया।

Doon valley school

दोनों भाइयों ने 11 से 13 जुलाई 2025 के बीच करीब 1500 मेहमानों की मौजूदगी में अपनी परंपरा का निर्वाह किया और मीडिया के सामने आकर इसे ‘गिरीपार की संस्कृति’ बताया।

संतान का जन्म भी सुर्खियों में
अब इस विवाह से हुई पहली संतान का जन्म भी सुर्खियों में है। जैसे ही प्रदीप नेगी ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर डाली, देखते ही देखते वह वायरल हो गई। प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने इसे ‘घर आई है लक्ष्मी’ कहकर खूब प्यार बरसाया है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: दोस्तों के साथ नहाते ब्यास नदी में डूबा 11वीं कक्षा का छात्र! सर्च अभियान जारी

Himachal Latest News: दोस्तों के साथ नहाते ब्यास नदी में डूबा 11वीं कक्षा का छात्र! सर्च अभियान जारी

Himachal News Update: जेपी यूनिवर्सिटी में हड़कंप! हॉस्टल की बालकनी से कूदा छात्र, कैंपस में आधी रात को हंगामा

Himachal News Update: जेपी यूनिवर्सिटी में हड़कंप! हॉस्टल की बालकनी से कूदा छात्र, कैंपस में आधी रात को हंगामा