Himachal Latest News: दोस्तों के साथ नहाते ब्यास नदी में डूबा 11वीं कक्षा का छात्र! सर्च अभियान जारी

Himachal Latest News: जिला कांगड़ा में एक नाबालिग ब्यास नदी में डूब गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 17 वर्षीय कृष पुत्र रंजीत 11वीं कक्षा का छात्र था।

Himachal Latest News: दोस्तों के साथ नहाते ब्यास नदी में डूबा 11वीं कक्षा का छात्र! सर्च अभियान जारी
कृष बैसाखी पर्व पर परिजनों के साथ ब्यास नदी के किनारे पूजा करने आया था। इस दौरान उसने परिवार के साथ पूजा की और उसके बाद वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया।

लेकिन नहाते-नहाते अचानक ही कृष ब्यास नदी में डूब गया और तेज लहरों के बीच ओझल हो गया। इस बात की भनक जैसे ही परिवार को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और प्रशासन को सूचित किया गया।


इसके बाद प्रशासन द्वारा नदी में सर्च अभियान चलाया गया। टीमों ने सुरड़वां से लेकर अरनी यूनिवर्सिटी के पुल तक युवक की खोज की। बावजूद इसके कृष का कहीं से कोई सुराग नहीं लग पाया।
बुधवार को भी NDRF, पुलिस, गृह रक्षा और स्थानीय लोगों द्वारा पूरे दिन गहन सर्च ऑपरेशन जारी रहा। मगर किशोर की कोई जानकारी नहीं मिली। SDM इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज भी कृष की तलाश में सर्च अभियान सुबह से जारी है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



