in

Himachal News Alert: जंगल से मिला दसवीं कक्षा की छात्रा का शव! 6 दिन से थी लापता, शरीर पर जानवरों के नोचने के निशान

TROWS

Himachal News Alert: मंडी जिले के निहरी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दसवीं कक्षा की छात्रा का जंगल से शव बरामद किया गया। डाहलू (मरहड़ा) गांव निवासी भुवन देव की नाबालिग बेटी पिछले 6 दिनों से लापता चल रही थी।

Himachal News Alert: जंगल से मिला दसवीं कक्षा की छात्रा का शव! 6 दिन से थी लापता, शरीर पर जानवरों के नोचने के निशान

नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा थी जो कि 29 दिसंबर को घर से कहीं बिना बताए चली गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा मगर उसका कहीं से भी कोई सुराग नहीं लग पाया।

1 जनवरी को दर्ज करवाया था गुमशुदगी का मामला
छात्रा के लापता होने के तीन दिन बाद यानी 1 जनवरी को परिजन बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लेकर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने भी नाबालिग की तलाश करनी शुरू कर दी मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

Doon valley school

6 दिन बाद मिला शव
ऐसे में मंडी पुलिस और निहरी पुलिस ने ड्रोन से छात्रा की तलाश करनी शुरू कर दी और आखिरकार 6 दिन बाद छात्रा के शव को ढूंढ लिया गया।

इस दौरान निहरी के बड़ेहन जंगल में सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक ढांक के पास छात्रा का शव मिला जोकि क्षत-विक्षत हालत में पाया गया।

JPERC 2025

शव के कई हिस्सों पर जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान थे। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा और डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता छात्रा का शव जंगल से बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही मौत के कारणों की जांच भी चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में दुखद हादसा: ट्राले से टकराई स्कूटी! छोटे भाई को स्कूल छोड़कर घर लौट रही 13 साल की छात्रा ने गवाई जान

हिमाचल में दुखद हादसा: ट्राले से टकराई स्कूटी! छोटे भाई को स्कूल छोड़कर घर लौट रही 13 साल की छात्रा ने गवाई जान

HP News: हिमाचल के इस गांव में पहली बार गोभी के बीज उत्पादन की शुरुआत! किसानों ने 18 बीघा भूमि में लगाई फसल

HP News: हिमाचल के इस गांव में पहली बार गोभी के बीज उत्पादन की शुरुआत! किसानों ने 18 बीघा भूमि में लगाई फसल