हिमाचल में दुखद हादसा: बुझ गया घर का चिराग! खड्ड में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौ**त

कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ के समीपवर्ती क्षेत्र खड़ानाल पंचायत से हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहाँ नदी में डूबने से एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।
हिमाचल में दुखद हादसा: बुझ गया घर का चिराग! खड्ड में नहाने उतरे 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौ**त
मृतक की पहचान 19 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। आयुष अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था। पुन्न खड्ड के पास पहुँचने पर दोनों दोस्तों ने पानी में नहाने का मन बनाया।
लेकिन उन्हें इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि यह फैसला इतना घातक साबित होगा। इसी दौरान आयुष ने खड्ड में छलांग लगा दी, वह पानी की गहराई में फंस गया।


जब आयुष पानी में डूबने लगा तो उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया।
इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर युवक को पानी से बाहर निकाला, मगर तब तक वह दम तोड़ चुका था।

उधर, बैजनाथ के थाना प्रभारी यादेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जाँच कर रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


