Sirmour News: लिफ्ट गिरने से 29 वर्षीय युवक की गई जान! मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Sirmour News: सिरमौर जिले के शंभूवाला स्थित निजी दवाई कंपनी सनवेट हेल्थ केयर में शुक्रवार शाम अचानक लिफ्ट टूट गई, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टीका राम पुत्र रूप सिंह निवासी रुखड़ी जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
Sirmour News: लिफ्ट गिरने से 29 वर्षीय युवक की गई जान! मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया
हादसा उस वक्त हुआ जब लिफ्ट के जरिए सामान ऊपर भेजा जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट की तार अचानक टूट गई और वह सीधे नीचे जा गिरी। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय टीका राम लिफ्ट के अंदर ही मौजूद था।
इस दौरान युवक को संभलने का ज़रा भी मौका नहीं मिला और वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया, लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतक टीका राम के पीछे उनकी एक छोटी मासूम बेटी है। इस खबर के बाद से पूरे गांव और परिवार में मातम छाया हुआ है।
अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या लापरवाही के कारण।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


