दुखद: पांवटा में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन! पीजीआई में तोड़ा दम, पुलिस विभाग में शोक की लहर

सिरमौर जिले में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के निधन से हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मात्र 42 वर्ष की आयु में उन्होंने बुधवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।
दुखद: पांवटा में तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन! पीजीआई में तोड़ा दम, पुलिस विभाग में शोक की लहर
कुलदीप सिंह (नं. 390) पुलिस थाना माजरा में तैनात थे और साल 2024 से यहां बतौर जांच अधिकारी (आईओ) सेवाएं दे रहे थे। बीते 19 अप्रैल को वह अवकाश लेकर अपने घर गए थे।
इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां पिछले तीन दिनों से उनका उपचार चल रहा था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।


दिवंगत कुलदीप सिंह पुत्र तुलसी राम जिला सिरमौर की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट (डाकघर गागल शिकौर) के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी (Constable) अपना सफर शुरू किया था।
अपनी कार्यकुशलता के कारण वे विभाग में काफी लोकप्रिय थे और वर्तमान में जांच अधिकारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने इस दुखद घड़ी में गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने एक कर्मठ साथी खो दिया है। कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

