in

पांवटा साहिब में 10 साल की बच्ची से दु**ष्क*र्म मामले में नया मोड़, आरोपी युवक की मां भी गिरफ्तार

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक की मां को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान महिला की कथित भूमिका सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद पुलिस को मामले से जुड़ी अहम जानकारी मिली। इसके आधार पर आरोपी की मां को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद महिला का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक लक्की हलवाई का काम करता था, जबकि उसकी मां पुलिस स्टेशन के आसपास चाय की रेहड़ी लगाती थी। आरोप है कि महिला ने बच्ची को जबरदस्ती युवक की बाइक पर बैठाया था।

इसके बाद युवक बच्ची को वाई-प्वाइंट के पास रामशरणम आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर ले गया। पुलिस के मुताबिक, वहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया।

JPERC 2025

अब जांच में आरोपी की मां की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस स्टेशन में भी हंगामा किया था। हालांकि, पुलिस ने मामले में सख्ती बरतते हुए कानूनी कार्रवाई जारी रखी।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में बच्ची की पहचान और उससे संबंधित निजी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में हादसा ! बंदर के हमले के बाद छत से गिरी महिला की मौ**त, IGMC में एक सप्ताह चला इलाज

हिमाचल में हादसा ! बंदर के हमले के बाद छत से गिरी महिला की मौ**त, IGMC में एक सप्ताह चला इलाज

पांवटा सिविल अस्पताल की जांच पर उठे सवाल, 90 वर्षीय मरीज को लेकर जिला प्रशासन (SDM)से निष्पक्ष जांच की मांग…

पांवटा सिविल अस्पताल की जांच पर उठे सवाल, 90 वर्षीय मरीज को लेकर जिला प्रशासन (SDM)से निष्पक्ष जांच की मांग…