in

पांवटा साहिब में नए पहाड़ी संगठन का गठन, जगदीश तोमर बने अध्यक्ष….

पांवटा साहिब में नए पहाड़ी संगठन का गठन, जगदीश तोमर बने अध्यक्ष….

पांवटा साहिब में नए पहाड़ी संगठन का गठन, जगदीश तोमर बने अध्यक्ष….

पांवटा साहिब में नए पहाड़ी संगठन का गठन, जगदीश तोमर बने अध्यक्ष….

पांवटा साहिब: दून क्षेत्र में संगठन की कार्यप्रणाली और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक नए संगठन का गठन किया गया है। सोमवार को जिला परिषद सदस्य खत्री ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवभूमि दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब की स्थापना की गई। बैठक दोपहर 3 बजे शुरू हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने आपसी सहमति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया।

नए संगठन का गठन पुराने दून पहाड़ी संगठन की चुनाव प्रक्रिया और कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर सामने आए मतभेदों के बीच हुआ है। सोमवार सुबह पुराने संगठन की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यकारिणी में नए सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, इस प्रस्ताव पर सभी पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने अलग संगठन बनाने का निर्णय लिया।

जगदीश तोमर को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

बैठक में कमरऊ निवासी समाजसेवी जगदीश तोमर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, मस्तराम शर्मा को महासचिव और दिनेश तोमर को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी सहमति से नियुक्तियां की गईं।

फिलहाल संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का चयन किया गया है। कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया अभी जारी है। जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर के बाद कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

JPERC 2025

आपसी सहयोग और विकास पर जोर

नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश तोमर ने कहा कि नए संगठन का उद्देश्य पुराने दून पहाड़ी संगठन का विरोध करना नहीं है। उन्होंने दोनों संगठनों के बीच तालमेल स्थापित करने और मिल-जुलकर काम करने की इच्छा जताई। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर अनावश्यक बहस से बचें तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें।

महासचिव मस्तराम शर्मा ने कहा कि सभी पहाड़ी भाई एक हैं और संगठन का उद्देश्य समाज के कल्याण के साथ क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ मिलकर काम करने और जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: नसीमा बेगम के प्रयासों से भुगरनी में रास्ते की समस्या सुलझी, ग्रामीणों को मिली राहत

पांवटा साहिब: नसीमा बेगम के प्रयासों से भुगरनी में रास्ते की समस्या सुलझी, ग्रामीणों को मिली राहत

पांवटा साहिब: अवनीत सिंह लाम्बा ने किया “संघर्ष से शिखर तक” स्मारिका का विमोचन, प्रो. संतोष कुमार की यादों को किया साझा

पांवटा साहिब: अवनीत सिंह लाम्बा ने किया “संघर्ष से शिखर तक” स्मारिका का विमोचन, प्रो. संतोष कुमार की यादों को किया साझा