in

पांवटा साहिब में पेड़ से गिरने से आशा वर्कर की मौ**त, चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया

पांवटा साहिब: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत पड़दूनी के गिरिनगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 54 वर्षीय आशा वर्कर श्यामा देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार श्यामा देवी, पत्नी जगमोहन, पेड़ पर चढ़ रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि उनके सिर और पसली में गंभीर चोट लगी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल श्यामा देवी को ग्रामीणों ने चारपाई की मदद से काफी मशक्कत के बाद मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।

श्यामा देवी लंबे समय से क्षेत्र में आशा वर्कर के तौर पर सेवाएं दे रही थीं। उन्होंने ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनके अचानक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

श्यामा देवी अपने पीछे पति और चार बेटियों को छोड़ गई हैं। मां के निधन से चारों बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है। पड़दूनी पंचायत के देशराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि श्यामा देवी के निधन से गांव में शोक की लहर है।

JPERC 2025

ग्रामीणों ने दिवंगत श्यामा देवी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को पैतृक गांव में किया जाएगा। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर, फूलपुर क्रिकेट टीम को मिली नई क्रिकेट ड्रेस

पांवटा साहिब: नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर, फूलपुर क्रिकेट टीम को मिली नई क्रिकेट ड्रेस

पांवटा साहिब: राष्ट्रीय और जिला स्तर के योग विजेताओं को मिला वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, दिनेश चौधरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

पांवटा साहिब: राष्ट्रीय और जिला स्तर के योग विजेताओं को मिला वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, दिनेश चौधरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला