in

पांवटा साहिब: राष्ट्रीय और जिला स्तर के योग विजेताओं को मिला वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, दिनेश चौधरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

कोटड़ी व्यास: शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास के योग खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर वाटर स्पोर्ट्स क्लब रुखड़ी, नाहन में विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के इंचार्ज और अंतरराष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ी दिनेश चौधरी ने राष्ट्रीय व जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली योग खिलाड़ी और कोटड़ी व्यास योग एंबेसडर अंशिका के साथ जिला स्तर की विजेता खिलाड़ी प्रीतिका, कंचन, अंशिका और नैना शामिल रहीं। दिनेश चौधरी ने खिलाड़ियों को क्लब की विभिन्न नावों में नौकायन का अनुभव करवाया। खिलाड़ियों ने वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया और इस दौरान उन्हें नए खेल का अनुभव भी मिला।

इसके बाद खिलाड़ियों के लिए होटल जय क्लार्क्स एक्सोटिका के स्विमिंग पूल में जाने की व्यवस्था की गई। यहां खिलाड़ियों के लिए टी पार्टी भी रखी गई। दिनेश चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

खिलाड़ियों अंशिका, प्रीतिका, कंचन और नैना तथा एस्कॉर्ट टीचर सुस्मिता ने इस सम्मान और स्वागत के लिए दिनेश चौधरी का आभार जताया। खिलाड़ियों ने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है।

दिनेश चौधरी ने कहा कि कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसके लिए खिलाड़ी, उनके अभिभावक और प्रशिक्षक बधाई के पात्र हैं।

JPERC 2025

स्कूल के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने भी दिनेश चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने में इस तरह का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे सम्मान से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में पेड़ से गिरने से आशा वर्कर की मौ**त, चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया

पांवटा साहिब में पेड़ से गिरने से आशा वर्कर की मौ**त, चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया