in

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, हादसे में दो लोग घायल

पांवटा साहिब: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति और बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आफताब निवासी भूपपुर ने बताया कि 3 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी दुकान के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहा था।

तभी रैनबैक्सी की ओर से बद्रीपुर-पांवटा साहिब की तरफ आ रही मोटरसाइकिल (HP17J-0897) ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैदल जा रहा व्यक्ति सड़क पर गिर गया। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार चालक और पीछे बैठा व्यक्ति भी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।

इस हादसे में सड़क पार कर रहे व्यक्ति राकेश कुमार उर्फ बच्चू के सिर में चोट आई है, जबकि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे मुकेश कुमार निवासी केदारपुर के माथे पर चोट लगी है। मोटरसाइकिल चालक की पहचान नीरज कुमार निवासी केदारपुर के रूप में हुई है।

JPERC 2025

घटना के बाद पुलिस थाना पांवटा साहिब में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: दून वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लहराया परचम, कई खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन

पांवटा साहिब: दून वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लहराया परचम, कई खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन