in

पांवटा साहिब में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का रेंज ऑफिसर गिरफ्तार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक रेंज ऑफिसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भगानी फॉरेस्ट रेंज में तैनात रेंज ऑफिसर सुमंत के रूप में हुई है। उस पर यमुना नदी से रेत उठाने के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में भगानी निवासी इकराम पुत्र इकबाल ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता पेशे से मजदूर है। उसने आरोप लगाया कि वन विभाग के अधिकारी ने उसके बहनोई जुल्फान को यमुना नदी से रेत उठाने के मामले में कार्रवाई करने और दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी।

आरोप है कि इस कार्रवाई से बचाने के बदले अधिकारी ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को डीएसपी जिला सिरमौर विजिलेंस रमाकांत ठाकुर की अगुवाई में टीम ने पांवटा साहिब में ट्रैप लगाया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

जैसे ही रेंज ऑफिसर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। इस तरह 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

JPERC 2025

मामले में विजिलेंस थाना नाहन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी विजिलेंस दक्षिण रेंज एनके शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 नवंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल विजिलेंस टीम मामले की आगामी जांच में जुटी है। अब जांच के दौरान रिश्वत मांगने और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Good Parenting: बच्चों को बनाना है आत्मविश्वासी और समझदार? अपनाएं पॉजिटिव पेरेंटिंग के ये 5 आसान तरीके

Good Parenting: बच्चों को बनाना है आत्मविश्वासी और समझदार? अपनाएं पॉजिटिव पेरेंटिंग के ये 5 आसान तरीके