in

Shimla: चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, खंभे से टकराकर यात्री की मौ**त

TROWS

शिमला जिले के नेरवा बाजार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालने पर एक यात्री की जान चली गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे यह हादसा हुआ। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नेरवा से टिक्करी की ओर जा रही थी। बस में सवार एक व्यक्ति ने सफर के दौरान अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला हुआ था।

जैसे ही बस नेरवा बाजार से गुजर रही थी, सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से उसका सिर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

Doon valley school

बस में मौजूद लोगों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनते ही चालक ने तुरंत बस रोक दी। इसके बाद घायल व्यक्ति को बिना देरी सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

JPERC 2025

मृतक की पहचान लायक राम के रूप में हुई है। वह गांव बजाह, डाकघर टिक्करी, तहसील नेरवा जिला शिमला का निवासी था। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

प्रशासन ने त्वरित सहायता के रूप में मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा में रखा गया है।

नेरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में मौसम का कहर: 10 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, सेब फसल को भारी नुकसान

हिमाचल में मौसम का कहर: 10 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, सेब फसल को भारी नुकसान

हल्दी की रस्म के बीच दुल्हन लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप: ऊना में बढ़ा तनाव

हल्दी की रस्म के बीच दुल्हन लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप: ऊना में बढ़ा तनाव