in

सिरमौर जिले में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौ+त, किराये के कमरे में मिला श+व: जांच में जुटी पुलिस

TROWS

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराये के कमरे में मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा मूल रूप से शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र की रहने वाली थी। वह अपनी मां और दो छोटी बहनों के साथ राजगढ़ के वार्ड नंबर-5 में किराये के मकान में रहती थी और स्थानीय पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा की छात्रा थी।

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा कमरे में अकेली थी। उसकी मां पास ही आयोजित एक सामाजिक पौधारोपण कार्यक्रम में गई हुई थीं। जब वह घर लौटीं तो उन्होंने बेटी को कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई।

Doon valley school

उधर, गुरुवार सुबह छात्रा स्कूल नहीं पहुंची। शुरुआत में शिक्षकों ने इसे सामान्य अनुपस्थिति माना, लेकिन कुछ समय बाद घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल में भी शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने बताया कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी, अनुशासित और शांत स्वभाव की थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

JPERC 2025

फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्कूल और स्थानीय लोगों ने भी छात्रा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: आधी रात सड़क पर बिछ गई ज़िंदगी! टक्कर मारकर डंपर चालक फरार, युवक की मौ+त

Paonta Sahib: आधी रात सड़क पर बिछ गई ज़िंदगी! टक्कर मारकर डंपर चालक फरार, युवक की मौ+त

Himachal Monsoon Alert: हिमाचल में बारिश का कहर, 5 की मौ*त, 49 सड़कें बंद! कई इलाकों का संपर्क टूटा

Himachal Monsoon Alert: हिमाचल में बारिश का कहर, 5 की मौ*त, 49 सड़कें बंद! कई इलाकों का संपर्क टूटा