in

Sirmour News : शिलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 60 बोतल शराब और 96 बोतल बीयर बरामद

TROWS

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को थाना शिलाई पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान रोनहाट हेलीपैड के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार नंबर HP34C-5900 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से शराब और बीयर की कई पेटियां बरामद हुईं।

पुलिस ने कार में मौजूद राकेश निवासी गांव रिणोई, डाकघर लोजा मानल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को मौके पर हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से 5 पेटी देसी शराब नाटी मार्का की कुल 60 बोतलें बरामद की गईं।

Doon valley school

इसके अलावा 4 पेटी MEAKINS 10,000 बीयर की 48 बोतलें और 4 पेटी TUBORG Premium Beer की 48 बोतलें भी बरामद हुईं। पुलिस ने पूरे शराब के जखीरे को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

JPERC 2025

मामले में पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: पातलियों वार्ड में परविंदर सिंह बिट्टू का बढ़ा जनसमर्थन, “जीप” को मिल रहा जनता का साथ

Paonta Sahib: पातलियों वार्ड में परविंदर सिंह बिट्टू का बढ़ा जनसमर्थन, “जीप” को मिल रहा जनता का साथ

Sirmour News : शिलाई में बोलेरो कैंपर हादसा! एक महिला की मौ*त, कई घायल

Sirmour News : शिलाई में बोलेरो कैंपर हादसा! एक महिला की मौ*त, कई घायल