in

Sirmour News : शिलाई में बोलेरो कैंपर हादसा! एक महिला की मौ*त, कई घायल

TROWS

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। टिम्बी से कुराया की ओर जा रही बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना शिलाई को मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर नंबर HP62-3397 टिम्बी से कुराया की ओर जा रही थी। चढ़ाई वाले रास्ते में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद गाड़ी करीब 10 से 15 मीटर नीचे ढलान में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। कुछ घायलों को पांवटा साहिब उपचार के लिए भेजा गया, जबकि अन्य को सिविल अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया।

Doon valley school

वाहन में इन्द्र सिंह, तारा देवी, जीत सिंह, लीला देवी, केसो देवी, विनोद, कुलदीप सिंह, शकुन्तला देवी और कर्ण सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आई हैं।

सिविल अस्पताल शिलाई में डॉक्टरों ने लीला देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। हादसे की खबर के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

JPERC 2025

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक कुलदीप सिंह की लापरवाही और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 और 106 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले में पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है। साथ ही वाहन के तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News : शिलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 60 बोतल शराब और 96 बोतल बीयर बरामद

Sirmour News : शिलाई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 60 बोतल शराब और 96 बोतल बीयर बरामद