Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: युवक ने पुल से लगाईं छलांग! नहीं लगा कोई सुराग, व्हाट्सएप स्टेटस में लिखी थी यह बात…

TROWS

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक युवक ने पुल से जलाशय में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पानी में कहीं लापता हो गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: युवक ने पुल से लगाईं छलांग! नहीं लगा कोई सुराग, व्हाट्सएप स्टेटस में लिखी थी यह बात…

मामला चंबा जिले के सलूणी के भलेई–खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल का है। द्रडडा पंचायत के धार गांव निवासी युवक बीती दोपहर को कांडी पुल पर पहुंचा था।

Indian Public School

इस दौरान अचानक ही उसने चमेरा-एक जलाशय में छलांग लगा दी। यह नजारा जब वहां पर मौजूद एक बच्चे ने देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

Doon valley school

बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक पानी में डूब रहा था। जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जलाशय में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया, मगर देर शाम तक भी उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लग पाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। जिसमें उसने जीवन से निराश होने की बात लिखते हुए माता-पिता से माफी मांगी थी।

उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जलाशय में युवक की तलाश जारी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: बेकाबू होकर सड़क पर पलटा सोलर प्लांट का सामान लेकर जा रहा ट्रक! ड्राइवर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Accident In Himachal: बेकाबू होकर सड़क पर पलटा सोलर प्लांट का सामान लेकर जा रहा ट्रक! ड्राइवर की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 : रैप नाइट एवं “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग ने युवाओं में भरा जोश

कांगड़ा वैली कार्निवल 2025 : रैप नाइट एवं “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग ने युवाओं में भरा जोश