Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब की बदहाल सड़कों को जल्द करें ठीक, इलाका वासियों ने चेताया…

पांवटा साहिब की बदहाल सड़कों को जल्द करें ठीक, इलाका वासियों ने चेताया…

पांवटा साहिब की बदहाल सड़कों को जल्द करें ठीक, इलाका वासियों ने चेताया…

एक सप्ताह के भीतर सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो करेंगे चक्का जाम

TROWS

पावंटा साहिब में सड़कों की बदहाल हालत को लेकर कई बार धरने प्रदर्शन हो चुके हैं। कई बार स्थानीय लोग प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया।

Holi 2026 -2

आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का कारण बदहाल सड़कें भी मानी जा रही है।पांवटा साहिब के देवी नगर, हाउसिंग बोर्ड का है। जहां सोमवार को स्थानीय लोग इसी समस्या को लेकर एकत्रित हुए।

Indian Public School

इस मौके पर स्थानीय निवासी और समाजसेवी शाहबाज खान ने बताया कि सड़कों की दशा इतनी दयनीय है कि अब उस पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। यही नहीं बल्कि जरा सी बरसात होते ही सड़कों पर पड़े गड्ढे पानी से भर जाते हैं। पानी के छींटे सीधे घरों में पढ़ते हैं।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि गर्मियों के समय में धूल मिट्टी से घरों की हालत बेहद खराब हो जाती है, जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। स्कूल या कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी ये सड़के परेशानी का सबब बन रही है। सड़कों पर स्पीड ब्रेकर कम और गड्ढे ज्यादा हैं।

स्थानीय लोग आज धरना प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए थे। जब वे उपमंडलाधिकारी के पास अनुमति लेने गए तो उन्होंने वहां पर तुरंत अपने अधिकारी को भेज दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हाउसिंग बोर्ड के लोगों ने धरना प्रदर्शन तो नहीं किया, लेकिन प्रशासन को चेतावनी जरूर दी है। उन्होंने बताया कि यदि 1 सप्ताह के भीतर सड़कों की हालत को नहीं सुधारा गया तो चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Written by newsghat

जिला स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित, सीएमओ ने जारी किए ये निर्देश

जिला स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित, सीएमओ ने जारी किए ये निर्देश

पांवटा साहिब की बदहाल सड़कों को जल्द प्रशासन करे ठीक, इलाकावासियों ने चेताया…

पांवटा साहिब की बदहाल सड़कों को जल्द प्रशासन करे ठीक, इलाकावासियों ने चेताया…