Fair deal
Dr Naveen
in

सुखविंद्र सुक्खू का दावा, 2022 में एकजुटता से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बीजेपी पर भी…..

सुखविंद्र सुक्खू का दावा, 2022 में एकजुटता से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बीजेपी पर भी…..
सुखविंद्र सुक्खू का दावा, 2022 में एकजुटता से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बीजेपी पर भी.....
Shubham Electronics
Diwali 01

सुखविंद्र सुक्खू का दावा, 2022 में एकजुटता से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, बीजेपी पर भी…..

नाहन पहुंचे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर भी साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया है। सुक्खू बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

Shri Ram

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बना कर दिखाएगी। सुक्खू ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस ने पूरी एक जुटता से चुनाव लड़ा और जीत कर इतिहास भी बनाया। कांग्रेस पार्टी ने यह उपचुनाव जनता के मुद्दों को लेक लड़ा।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में दिखी पार्टी की यही एकता आगे भी जारी रहेगी और आगामी चुनावों में जीत दर्ज करेंगे। सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि भाजपा से लोग तंग आ चुके है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अफसरशाही पर कोई लगाम नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू आज स्थानीय कांग्रेसी नेता अजय सोलंकी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने के उद्देश्य से नाहन पहुंचे थे।

Written by

CM जयराम देंगे नाहन को करोड़ों की स्वागत, करेंगे कई उद्घाटन व शिलान्यास

CM जयराम देंगे नाहन को करोड़ों की स्वागत, करेंगे कई उद्घाटन व शिलान्यास

पांवटा साहिब में आरटीआई एक्टिविस्ट पर हमला कर किया लहुलुहान, जांच में जुटी पुलिस

पांवटा साहिब में आरटीआई एक्टिविस्ट पर हमला कर किया लहुलुहान, जांच में जुटी पुलिस