in

खाकी मना रही पुलिस कल्याण सप्ताह, नाहन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

एसपी ने सेवानिवृत अधिकारियों को किया सम्मानित, छात्रों ने भी हासिल की महत्वपूर्ण जानकारियां

जिला मुख्यालय नाहन स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस कल्याण सप्ताह के तहत पुलिस विभाग से सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के एसपी ओमापति जम्वाल ने की।

इस दौरान जहां पुलिस विभाग के सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की गई, तो वहीं एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। बता दें कि पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पुलिस कल्याण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

BKD School
BKD School

डाइट संस्थान के प्रशिक्षुओं ने किया महिला पुलिस थाना नाहन का भ्रमण
इसी कड़ी में डाइट संस्थान के प्रशिक्षुओं के एक दल ने महिला पुलिस थाना नाहन का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस

डाइट संस्थान के प्रशिक्षुओं ने किया महिला पुलिस थाना नाहन का भ्रमण
डाइट संस्थान के प्रशिक्षुओं ने किया महिला पुलिस थाना नाहन का भ्रमण

अधिकारियों ने डाइट प्रशिक्षुओं को जहां पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया, तो वहीं महिला पुलिस थाना के कामकाज को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। साथ-साथ पुलिस को लेकर प्रशिक्षुओं के बीच जो शंकाएं थी, उन्हें भी दूर करने का प्रयास किया गया। डाइट प्रशिक्षु इस भ्रमण को लेकर खासे उत्साहित नजर आए और पुलिस अधिकारियों से कई सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया।

एनसीसी कैडेट्स को दी गई हथियारों को लेकर जानकारी
वहीं पुलिस लाइन में पुलिस कल्याण सप्ताह के तहत पुलिस विभाग द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान ब्वाय

एनसीसी कैडेट्स को दी गई हथियारों को लेकर जानकारी
एनसीसी कैडेट्स को दी गई हथियारों को लेकर जानकारी

स्कूल नाहन के एनसीसी कैडेट्स को पुलिस विभाग द्वारा हथियारों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रदर्शनी को लेकर एनसीसी कैडेटस में भी खासा उत्साह देखा गया और बड़ी उत्सुकता के साथ उन्होंने हथियारों को लेकर जानकारी हासिल की।

बता दें कि 21 से 31 अक्तूबर तक पुलिस कल्याण सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के तहत आज आयोजित प्रदर्शनी में ब्वाय स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

Written by

हिमाचल प्रदेश में फिर दर्दनाक हादसा, दो की मौत, तीन घायल

पांवटा साहिब में 26 अक्तूबर को 18 स्थानों पर होगा कॉविड -19 टीकाकरण..