in

पांवटा साहिब में खनन माफिया के हौसले बुलंद, फॉरेस्ट गार्ड पर लाठी डंडों से हमला

पांवटा साहिब में खनन माफिया के हौसले बुलंद, फॉरेस्ट गार्ड पर लाठी डंडों से हमला

पांवटा साहिब में खनन माफिया के हौसले बुलंद, फॉरेस्ट गार्ड पर लाठी डंडों से हमला

वन विभाग ने पुलिस में दी शिकायत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की…

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पर खनन एक दर्जन माफिया ने वन रक्षक पर किया जानलेवा हमला। वन विभाग ने खनन माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। दो दिन पहले वन विभाग ने अवैध खनन के मामले में पांच ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जिसके बाद से वन विभाग के कर्मचारी खनन माफिया के निशाने पर हैं। मंगलवार सुबह वन विभाग के वन रक्षक दीप राम शर्मा रामपुर वैली में गश्त करने गया हुआ था की देखा की यमुना नदी में कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे।

Doon valley school

जब वन रक्षक दीप राम शर्मा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने लग गए तो खनन गतिविधियों में लगे हुए लोगों ने अन्य लोगों को फोन किया जिसके बाद करीब एक दर्जन माफिया हाथ में डंडे वह पत्थर लेकर वन रक्षक की तरफ भागे व डंडे से वार गाली गलौज करने लगे वनरक्षक ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

जिसके बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वन विभाग ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए वन रक्षक के उपर कुछ लोगों ने डंडों के साथ हमला करने का प्रयास किया है। जिनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई गई है।

दूसरी तरफ पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की वन विभाग की शिकायत पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written by newsghat

पन्नू की एक और धमकी, मोहाली हमले से सीख लेने की हिदायत

पन्नू की एक और धमकी, मोहाली हमले से सीख लेने की हिदायत

चंडीगढ़-देहरादून एनएच पर तेज तूफान से गिरा पेड़, एनएच बंद, गाड़ियों की लम्बी कतारें लगी…

चंडीगढ़-देहरादून एनएच पर तेज तूफान से गिरा पेड़, एनएच बंद, गाड़ियों की लम्बी कतारें लगी…