Paonta Cong
in

रिवाइज : दिवाली तक रद्द हुए सभी पावर कट

रिवाइज : दिवाली तक रद्द हुए सभी पावर कट

ऊर्जा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने लिया फैसला

JPERC
JPERC

विद्युत मंडल क्षेत्र पांवटा साहिब व शिलाई में सभी प्रस्तावित पावर कट दिवाली के पर्व तक रद्द कर दिए गए हैं। इससे पूर्व बोर्ड ने पांवटा साहिब में 24 वह 26 अक्टूबर को पावर कट का बयान जारी किया था।

Admission notice

अब दिवाली के पर्व तक पांवटा वासियों को पावर कट की समस्या से निजात मिल गई है त्यौहारों के इस वर्ष अवसर पर उपभोक्ताओं को बार-बार पावर कट की समस्या नहीं सताएगी।

हालांकि विभिन्न निर्माण कार्यों और मरम्मत कार्यों के कारण इस दौरान पावर कट प्रस्तावित थे और विभाग ने इस बारे में प्रेस नोट भी जारी कर दिए थे।

लेकिन इसके बाद लोगों की समस्याओं को देखते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के हस्तक्षेप के बाद दीपावली तक सभी पावर कट स्थगित कर दिए गए हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने अधिकारियों को आदेश दिए त्योहारों के अवसर पर तक शटडाउन ना लिया जाए।

Written by newsghat

अलर्ट : अब संडे को इन इलाकों में रहेगा पावर कट

बड़ा हादसा : सिरमौर में चलती नैनो कार में भड़की आग