in

Himachal Crime News: 16 लाख रूपए की ठगी का शिकार हुआ सेवानिवृत्त कर्मचारी! शातिर ने ऐसे लगाया चूना

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शातिर आए दिन अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।

Himachal Crime News: 16 लाख रूपए की ठगी का शिकार हुआ सेवानिवृत्त कर्मचारी! शातिर ने ऐसे लगाया चूना

ताजा मामला राजधानी शिमला का है जहां सेवानिवृत्त कर्मचारी लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो गया। इसको लेकर पद्म देव निवासी बाघी जुब्बड़, बल्देयां जिला शिमला ने पुलिस थाना ढली में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे 17 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले शातिर ने कहा कि उसका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट होना है जिसके लिए शातिर ने पीड़ित के वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजा।

Doon valley school

शातिर ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को झांसे में लिया और कहा कि लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के लिए वह इस लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अगले ही दिन यानी 18 नवंबर को आरोपी ने व्यक्ति को फिर कॉल किया और पीड़ित को अपने जाल में फ़साते हुए उनके मोबाइल का डेटा एक्सेस कर लिया।

JPERC 2025

इसके बाद पद्मदेव के मोबाइल पर 3 से 4 ओटीपी आए जिस पर उन्हें शक हुआ। इस दौरान शातिर ने पीड़ित से ओटीपी साझा करने के लिए कहा मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

जिसके बाद पीड़ित ने जब शक के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक सुन्नी शाखा से संपर्क किया तो पता चला कि उनके फिक्स्ड डिपॉजिट से 16,01,030 रुपए निकाल लिए गए हैं। यह सब जानकर सेवानिवृत कर्मचारी हैरान रह गया और उसने तुरंत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: 3 दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का घर से तीन किलोमीटर दूर मिला शव

Himachal News Alert: 3 दिन से लापता चल रहे व्यक्ति का घर से तीन किलोमीटर दूर मिला शव

दुखद: एसिड अटैक से जान गवाने वाली पीड़िता का अंतिम संस्कार! बेटे ने दी मुखाग्नि, यह थी ममता की आखिरी इच्छा

दुखद: एसिड अटैक से जान गवाने वाली पीड़िता का अंतिम संस्कार! बेटे ने दी मुखाग्नि, यह थी ममता की आखिरी इच्छा