Himachal News Alert: एक ही पंचायत में दूसरी बार ‘पाक’ की दस्तक! हवाई जहाज नुमा गुब्बारा मिलने से हड़कंप

Himachal News Alert: चम्बा जिला की तहसील भटियात की नगाली पंचायत के तहत आते शुकडाह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान का गुब्बारा देखा।
Himachal News Alert: एक ही पंचायत में दूसरी बार ‘पाक’ की दस्तक! हवाई जहाज नुमा गुब्बारा मिलने से हड़कंप
लोगों की नजर जैसे ही इस पाकिस्तानी गुब्बारे पर गई तो उन्होंने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की गई।
इस दौरान देखा तो गुब्बारे का आकार छोटे हवाई जहाज जैसा था, जिस पर अंग्रेजी में ‘PIA’ (Pakistan International Airlines) और उर्दू भाषा में कुछ शब्द लिखे हुए थे।


हैरानी और चिंता की बात यह है कि इसी नगाली पंचायत में कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। बार-बार एक ही क्षेत्र में इन गुब्बारों का मिलना महज इत्तेफाक है या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गुब्बारे को कब्जे में लेकर इसकी बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुब्बारे से कोई संदिग्ध डिवाइस या कैमरा नहीं मिला है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

