Achievement: सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे ने लहराया परचम! JEE Main में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर बने प्रदेश के टॉपर

Achievement: हमीरपुर के लाल रोहित शर्मा ने अपनी मेधा और परिश्रम से हिमाचल का नाम पूरे देश में चमका दिया है। रोहित शर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह के छात्र है, जिन्होंने जेईई मेन-2026 (JEE Main-2026) में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है।
Achievement: सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे ने लहराया परचम! JEE Main में 99.95 परसेंटाइल हासिल कर बने प्रदेश के टॉपर
रोहित ने पहले सेशन में 99.77 परसेंटाइल हासिल किए थे। लेकिन उनके मन में कुछ और बेहतर करने की कसक थी। दूसरे प्रयास में उन्होंने अपनी कमियों को सुधारा और स्कोर को 99.95 तक पहुंचाया। उनकी यह सफलता उन हज़ारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे गांवों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं।
पिता सेवानिवृत्त सैनिक तो माता गृहिणी
रोहित हमीरपुर जिले के पंजोत गांव के रहने वाले है। रोहित के पिता मनोहर लाल शर्मा सेवानिवृत्त सैनिक हैं और वर्तमान में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता रीना देवी गृहिणी हैं।


10 घंटे पढ़ाई और सोशल मीडिया का ‘स्मार्ट’ उपयोग
रोहित ने अपनी सफलता के पीछे के राज को बया करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन औसतन 10 घंटे पढ़ाई करते थे। मुख्य ध्यान एनसीईआरटी की किताबों और नियमित मॉक टेस्ट पर रहा।
रोहित ने सोशल मीडिया का त्याग नहीं किया, बल्कि उसके दुरुपयोग से बचते हुए उसे पढ़ाई के संसाधनों के लिए इस्तेमाल किया। अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस 2026 में सफलता हासिल करना है। वह आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

