Himachal Crime News: मासूम बेटी से हैवानियत की हदें पार! सौतेले बाप ने किया दुष्कर्म
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से रिश्तो को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है यहां सौतेले बाप ने अपनी ही मासूम बच्ची से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।
Himachal Crime News: मासूम बेटी से हैवानियत की हदें पार! सौतेले बाप ने किया दुष्कर्म
पीड़िता की माँ ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। लिहाजा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 तथा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
मामला कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल का है। यहाँ सौतेले बाप ने अपनी ही मासूम बच्ची से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। वहीं दूसरी तरफ मां को जब बच्ची खून से लथपथ मिली तो उसने मासूम से पूछताछ की।
इस दौरान मासूम ने बताया कि उसके ही सौतेले बाप ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद मां पालमपुर पुलिस थाने पहुंची और आरोपी बाप के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया।
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे दो अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके साथ ही मासूम बच्ची का मेडिकल करवा कर उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।