in

हिमाचल में बिछी बर्फ की चादर: सात जिलों में हिमपात! सड़क बंद तो ट्रांसफार्मर ठप, कई जगह ब्लैक आउट

TROWS

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा, जिससे पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

हिमाचल में बिछी बर्फ की चादर: सात जिलों में हिमपात! सड़क बंद तो ट्रांसफार्मर ठप, कई जगह ब्लैक आउट

शुक्रवार को बारिश के साथ चले आंधी-तूफान के चलते कई जगह ब्लैक आउट रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फीली हवाएं चली जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

हिमाचल के सात जिलों में बर्फबारी
शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले में ताज़ा बर्फ़बारी दर्ज की गई है। जबकि अन्य जिलों में अच्छी बारिश हुई है। शुक्रवार सुबह से पूरे हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ था, जो कि बीती देर रात तक जारी रहा।

Doon valley school

शिमला में भारी बर्फ़बारी
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की बात करें तो यहां इस बार सीजन का पहला स्नोफॉल हुआ है और भारी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। शिमला शहर में अच्छा हिमपात हुआ है। जाखू में आधा फीट जबकि कुफरी, नारकंडा और आसपास के पर्यटन स्थलों पर एक फीट से अधिक बर्फ जमी है।

563 सड़कें बंद
उधर, भारी बर्फबारी-बारिश के चलते पांच नेशनल हाईवे आनी-कुल्लू, शिमला-किन्नौर, मनाली-लेह, हाटकोटी-पांवटा साहिब व चंबा-भरमौर समेत प्रदेश में 563 सड़कें बंद हो गई हैं।

JPERC 2025

इसके अलावा प्रदेश में 10,384 ट्रांसफार्मर ठप होने से सैकड़ों गांवों में बिजली नहीं है। भारी बर्फ़बारी के चलते कुफरी-फागू में फंसे तक़रीबन 100 और आनी के रघुपुरगढ़ में फंसे 48 टूरिस्ट को रेस्क्यू किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में 5 दिनों तक मौसम खराब! दो दिन फिर बर्फबारी-बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में 5 दिनों तक मौसम खराब! दो दिन फिर बर्फबारी-बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Himachal News Alert: 24 साल के पेंटर ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे से इस हाल में बरामद हुआ शव

Himachal News Alert: 24 साल के पेंटर ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे से इस हाल में बरामद हुआ शव