Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: नामी कंपनियों ने डिग्री पूरी होने से पहले ही छात्रों को दिए नौकरी के ऑफर! मिला साढे चार लाख रुपये का पैकेज

TROWS

Himachal News: होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस सत्र में अभी तक दिल्ली डयूटीफ्री, स्टर्लिंग हॉलीडे रिजॉटर्स लिमिटेड और मैकडॉनल्ड्स नार्थ एंड ईस्ट इंडिया जैसी बड़ी कंपनियां कैंपस में प्लेसमेंट के लिए आ चुकी हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News: नामी कंपनियों ने डिग्री पूरी होने से पहले ही छात्रों को दिए नौकरी के ऑफर! मिला साढे चार लाख रुपये का पैकेज

आईएचएम के विभागाध्यक्ष एवं प्लेसमेंट प्रभारी पुनीत बंटा ने बताया कि इन कंपनियों ने मैनेजमैंट ट्रेनिंग, सुपरवाइजरी लेवल, एंट्री लेवल, फ्रंट ऑफिस, हाउस कीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस और प्रोडक्शन एंड बेक्वेट सेल्स के लिए छात्रों के इंटरव्यू लिए। संस्थान के तृतीय वर्ष के 60 छात्रों में से 54 ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया, जिनमें से अभी तक 20 छात्रों को इन कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट ऑफर प्रदान किए जा चुके हैं।

Indian Public School

इन्हें साढे तीन लाख से साढे चार लाख रुपये तक वार्षिक वेतन पैकेज के प्रस्ताव दिए गए हैं। पुनीत बंटा ने बताया कि दिल्ली डयूटी फ्री कंपनी में 7 विद्यार्थियों अंश पुरी, कनिका बनियाल, मनीष रावत, पंकज कुमार, राहुल शर्मा, सौर्यान शर्मा और सौरव राणा का चयन किया गया। स्टर्लिंग हॉलीडे रिजॉर्ट्स लिमिटेड में 6 छात्रों अर्णव राही, सौरव राणा, मनीष रावत, राहुल शर्मा, यश त्यागी और द्विज घूमंता का चयन किया गया।

Doon valley school

मैकडॉनल्ड्स नार्थ एंड ईस्ट इंडिया के सीनियर ऑपरेशनल मैनेजर बलजीत डोगरा और परिचालन सलाहकार रोहित डोगरा ने 43 छात्रों का इंटरव्यू लिया। पुनीत बंटा ने बताया कि अगले दो महीनों में संस्थान में और भी प्रसिद्ध कंपनियां कैंपस इंटरव्यू करने के लिए आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान आईएचएम हमीरपुर ने अपने छात्रों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार मुहैया करवाया है।

यह संस्थान के छात्रों के साथ-साथ संस्थान के शिक्षकों व अन्य स्टाफ की ही मेहनत का नतीजा है जो यहां के छात्र देश-विदेश में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहे हैं। विभागाध्यक्ष ने बताया कि संस्थान में छात्रों को समय की मांग के अनुसार तैयार किया जाता है तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी संस्थान के छात्रों की प्लेसमेंट का आकंड़ा पिछले वर्षों की तरह ही 100 प्रतिशत होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: जलकर ख़ाक हुआ लकड़ी से बना ढाई मंजिला मकान! परिवार बेघर

Himachal News Alert: जलकर ख़ाक हुआ लकड़ी से बना ढाई मंजिला मकान! परिवार बेघर

Himachal Latest News: सड़क दुर्घटना में लापता युवक का तीसरे दिन मिला शव! सड़क से 150 मीटर नीचे नाले में गिरी थी कार

Himachal Latest News: सड़क दुर्घटना में लापता युवक का तीसरे दिन मिला शव! सड़क से 150 मीटर नीचे नाले में गिरी थी कार