Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला एसबीआई कर्मचारी! मास्क और टेप से बंद था मुंह

TROWS

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गाड़ी के भीतर मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला एसबीआई कर्मचारी! मास्क और टेप से बंद था मुंह

हैरानी की बात यह है कि व्यक्ति के मुंह पर मास्क लगा हुआ था और उसके ऊपर टेप बांधा गया था। हालांकि ग्रामीणों ने गाड़ी को खोलकर व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुँचाया गया।

Indian Public School

लेकिन यहां पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा इसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

Doon valley school

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही उक्त गाड़ी की भी जांच की गई तो उसके भीतर से एक सिलेंडर बरामद हुआ।

एसबीआई शाखा में कार्यरत था मृतक
जब पुलिस द्वारा व्यक्ति की शिनाख्त करवाई गई तो यह शव विपिन कुमार (47) पुत्र प्रकाश चंद निवासी भपराल घुमारवीं का निकला जोकि परिवार सहित बललू में किराये के मकान में रह रहा था। मृतक नेवी से रिटायर्ड था जोकि अभी बिलासपुर जिले की मोरसिघीं एसबीआई शाखा में कार्यरत था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, डीएसपी चंद्रपाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और अब रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

पांवटा साहिब : एक साल बाद फिर शुरू हुआ सैनिक विश्राम गृह! अब मिलेगी खाने और रहने की सुविधा

पांवटा साहिब : एक साल बाद फिर शुरू हुआ सैनिक विश्राम गृह! अब मिलेगी खाने और रहने की सुविधा

Paonta Sahib: रक्षाबंधन पर पांवटा बाजार में राखियों की धूम! बच्चों को पसंद आ रही कार्टून राखियां

Paonta Sahib: रक्षाबंधन पर पांवटा बाजार में राखियों की धूम! बच्चों को पसंद आ रही कार्टून राखियां