in

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी 45 दवाओं के सैंपल फेल! सोलन की 33 तो सिरमौर की 9 दवाएं शामिल

TROWS

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ एक बार फिर से बड़ा खिलवाड़ किया गया है। हिमाचल में बनी बुखार, पेट के कीड़े मारने वाली दवा, इंजेक्शन सहित बैक्टीरिया खत्म करने वाली दवाएं सहित 45 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी 45 दवाओं के सैंपल फेल! सोलन की 33 तो सिरमौर की 9 दवाएं शामिल

केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (C.D.S.C.O.) ने इस माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। CDSCO की ओर से देशभर में बनी दवाओं के सैंपल लिए गए थे जिनकी जब रिपोर्ट आई तो उसमें 186 दवाइयां मानक पर खरी नहीं उतरीं।

इसमें अकेले हिमाचल में बनी 45 दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए हैं। सोलन जिले की 33, सिरमौर की 9 और ऊना जिले की तीन दवा उद्योग के सैंपल फेल हुए हैं।

Doon valley school

यह सैंपल हुए फेल
बद्दी की स्विस गार्नियर लाइफ साइंस कंपनी के एक साथ दो सैंपल फेल हुए हैं। इनमें उच्च रक्तचाप पर लगने वाला टीका टेल्मीसार्टन शामिल हैं। सिरमौर के कालाअंब की डच फॉर्मूलेशन कंपनी की तीन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

इनमें संक्रमण की ऑफ्लोक्सिन और छाती के संक्रमण की एजिथ्रोमाइसिन शामिल हैं। नालागढ़ की पैराडॉक्स फार्मास्यूटिकल कंपनी के चार सैंपल फेल हुए हैं।

JPERC 2025

इनमें एजिथ्रोमाइसिन दवा के दो, अमॉक्सिलिन का एक और गैस्टि्रक की दवा पेंटाप्रोजोल का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा। बद्दी की मेडिपोल फार्मास्यूटिकल की दर्द निवारक दवा ब्रूफिन और आयरन का सिरप शामिल है।

उधर, राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। उन्हें नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक वापस मंगवाया जाएगा। जिन कंपनियों के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं, उन पर नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: एचपीआरसीए ने टीजीटी भर्ती के लिए आयु सीमा में की 2 साल की बढ़ोतरी

Himachal Latest News: एचपीआरसीए ने टीजीटी भर्ती के लिए आयु सीमा में की 2 साल की बढ़ोतरी

हिमाचल में दुखद घटना: 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत! सात महीने की प्रेग्नेंट थी दीक्षा

हिमाचल में दुखद घटना: 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत! सात महीने की प्रेग्नेंट थी दीक्षा