Himachal News Alert: हिमाचल में यहां मिला व्यक्ति का सड़ा-गला शव! दहशत का माहौल
Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। लिहाजा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है।
Himachal News Alert: हिमाचल में यहां मिला व्यक्ति का सड़ा-गला शव! दहशत का माहौल
इसके साथ ही पुलिस व्यक्ति की पहचान करवाने के लिए जगह-जगह पूछताछ भी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आते गांव नेरटी (मच्छयाल) के समीप जंगल में आज सुबह कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा।
इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति का शव बुरी तरह से सड़-गल चुका था।
इसके बाद पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। एएसपी धर्मशाला वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है।