in

Himachal News Update: हिमाचल के किसान ने किया कमाल! खेत में उगाई 12 किलोग्राम की चार फीट लंबी मूली

Himachal News Update: हमारे अन्नदाता, यानी किसान अक्सर अपने खेतों में कमाल करते हैं। कुछ ऐसा ही बिलासपुर जिला की उप तहसील भराड़ी की ग्राम पंचायत गाहर के वाह गांव से देखने को मिला है।

Shri Ram

Himachal News Update: हिमाचल के किसान ने किया कमाल! खेत में उगाई 12 किलोग्राम की चार फीट लंबी मूली

वाह गांव में एक किसान ने खेत में चार फीट लंबी मूली उगा कर सभी को हैरान कर दिया है। वाह गांव निवासी जगरनाथ के खेत में 12 किलोग्राम की यह चार फीट लंबी मूली लगी जोकि हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इतनी बड़ी मूली को देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि किसान जगरनाथ ने यह मूली जैविक विधियों और उन्नत कृषि तकनीकों का उपयोग करके उगाई है।

जगरनाथ ने कहा वह अपने खेत में परिवार के गुजारे लायक सब्जियां उगाते हैं। इसके लिए खेत में रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

गाय के गोबर को खाद के तौर पर उपयोग करते हैं और स्वच्छ पानी से खेत में सिंचाई करते हैं। इसी बीच उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने जैविक खेती के जरिए नायाब मूली उगाई है।

JPERC 2025

उगाई चार फीट लंबी मूली
इस मूली की लंबाई चार फीट है जबकि मूली का कुल वजन 12 किलोग्राम से ज्यादा है। उन्होंने मूली उगाने के लिए कड़ी मशक्कत की है। वह अपने खेत में खुद ही बुआई करते हैं, खेत की गुड़ाई खुद करते हैं।

खेती के लिए मिट्टी उपजाऊ रहे इसके लिए रासायनिक खाद का बिल्कुल उपयोग नहीं करते। बल्कि फसल में रासायनिक खादों के बजाय प्राकृतिक खाद और जैविक तरीकों का प्रयोग करते है, जिससे यह मूली इतनी बड़ी और स्वास्थ्यवर्धक हो सकी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: हिमाचल में टीजीटी संस्कृत अध्यापक की संदिग्ध मौत! कमरे में मिला मृत…

दुखद: हिमाचल में टीजीटी संस्कृत अध्यापक की संदिग्ध मौत! कमरे में मिला मृत…

Gold Rate: आज फिर महंगा हुआ सोना! चांदी के दाम में गिरावट, इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है गोल्ड

Gold Rate: आज फिर महंगा हुआ सोना! चांदी के दाम में गिरावट, इस साल 90 हजार रुपए तक जा सकता है गोल्ड