Asha Hospital
in

Himachal News Update: 46 डिग्री तापमान में उगाए सेब! अब हिमाचल के बागवान हरिमन को मिलेगा पद्मश्री

Himachal News Update: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर निवासी हरिमन शर्मा पद्मश्री के लिए चयनित हुए है जोकि हिमाचल के लिए भी गौरव की बात है। उनके पद्मश्री के लिए चयनित होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उन्हें बधाई दी है।

Shri Ram

Himachal News Update: 46 डिग्री तापमान में उगाए सेब! अब हिमाचल के बागवान हरिमन को मिलेगा पद्मश्री

बता दें कि केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के नामों की घोषणा की है जिसमें हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से संबंध रखने वाले हरिमन शर्मा का नाम भी शामिल है।

जहाँ आमतौर पर सेब की पैदावार ठंडे इलाकों में होती है वहीँ, हरिमन शर्मा ने आठ साल के शोध के बाद एचआरएमएन 99 किस्म को तैयार कर 40 से 46 डिग्री वाली भीषण गर्मी में सेब उत्पादन को सफल बनाकर सभी को चौंका दिया। उनकी घुमारवीं क्षेत्र में पनियाला नामक स्थान पर सेब की एक बड़ी नर्सरी है, जहां सेब के पौधे उगाए जा रहे हैं।

Doon valley school

1999 में सेब की नई किस्म पर शुरू की थी रिसर्च
हरिमन ने साल 1999 में नई किस्म पर रिसर्च शुरू की और उन्हें सातवें साल यानी 2006 में सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी, सोलन के बागवानों से पौधे रोपित करवाए।

साल 2007 में सेब व आम के फल तत्कालीन मुख्यमंत्री को सचिवालय में भेंट किए। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने बागवानी अधिकारियों की मीटिंग ली और सबको बताया कि गर्म क्षेत्रों में भी सेब पैदा हो रहे है।

JPERC 2025

सीएम ने दी बधाई
उधर, बिलासपुर निवासी हरिमन शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हरिमन शर्मा की अनूठी सोच और निरंतर प्रयासों से ‘HRMN-99’ जैसी विशेष सेब किस्म का विकास हुआ, जो कम ठंडे इलाकों में भी आसानी से उग सकती है।

यह उनकी मेहनत, समर्पण और नवाचार का अद्भुत परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर खाई में गिरा व्यक्ति! गवाई जान

Himachal News Alert: अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर खाई में गिरा व्यक्ति! गवाई जान

Sirmour News: नाहन चौगान में उद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी! बोले- सिरमौर में 1514 औद्योगिक ईकाइयां स्थापित

Sirmour News: नाहन चौगान में उद्योग मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी! बोले- सिरमौर में 1514 औद्योगिक ईकाइयां स्थापित