in

HP News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई राशन, दवाइयाँ और आवश्यक सामग्री

TROWS

HP News: जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा राहत और बचाव कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सरकार तथा जिला प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित जिला के अति दुर्गम बड़ा भंगाल क्षेत्र में लोगों तक राशन, दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुँचाई। राहत सामग्री पहुँचने से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत मिली है।

HP News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई राशन, दवाइयाँ और आवश्यक सामग्री

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त हेमराज बेरवा ने कहा कि बीते रोज़ बड़े हेलीकॉप्टर के माध्यम से सामग्री पहुँचाने का प्रयास किया गया था, किंतु भौगोलिक एवं मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण बड़ा हेलीकॉप्टर बड़ा भंगाल क्षेत्र में उतर नहीं पाया। इसके उपरांत वायुसेना के छोटे हेलीकॉप्टर को लगाया गया, जिसके माध्यम से शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री सफलतापूर्वक पहुँचा दी गई।

उपायुक्त कांगड़ा ने बताया कि प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के बड़ा भंगाल तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों को लेकर नियमित तौर पर पर माॅनिटरिंग कर रहे हैं तथा शीघ्र ही बड़ा भंगाल क्षेत्र का दौरा करेंगे और वहाँ हुए नुकसान का व्यक्तिगत रूप से जायजा लेंगे।

इससे पहले बाढ़ प्रभावित इंदौरा क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं तथा जिला में अब केवल 42 संपर्क मार्ग तथा 11 पेयजल योजनाएं बाधित हैं इनकी मरम्मत का कार्य तीव्र गति से हो रहा है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

सरकार ने कर्मचारियों को दिया झटका: वापस ली हायर ग्रेड-पे की नोटिफिकेशन, अब दोबारा निर्धारण होगा वेतन

सरकार ने कर्मचारियों को दिया झटका: वापस ली हायर ग्रेड-पे की नोटिफिकेशन, अब दोबारा निर्धारण होगा वेतन

Himachal News Alert: घर से सामान लेने निकला था युवक! नहीं लौटा वापिस, परिजनों को इस हाल में मिली बेटे की लाश

Himachal News Alert: घर से सामान लेने निकला था युवक! नहीं लौटा वापिस, परिजनों को इस हाल में मिली बेटे की लाश