in

Himachal Crime News: जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र से रैगिंग! शिक्षक पर भी लगाए गंभीर आरोप

TROWS

Himachal Crime News: ऊना जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में 10वीं कक्षा के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। हालांकि मामला नवंबर माह का है मगर इसको लेकर अब जाकर छात्र के पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

Himachal Crime News: जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र से रैगिंग! शिक्षक पर भी लगाए गंभीर आरोप

गगरेट निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा पेखूबेला स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2025 को स्कूल के सदन अध्यापक द्वारा उनके बेटे से बुरा बर्ताव किया गया।

शिक्षक ने बच्चे को मारा थप्पड़
राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि स्कूल के ही बच्चों की बातों में आकर शिक्षक ने बिना कुछ सोचे-समझे बेटे को थप्पड़ जड़ दिया और उसे बुरी तरह डराया-धमकाया, जबकि उसकी कोई गलती भी नहीं थी।

Doon valley school

सीनियर छात्रों ने की रैगिंग
इसके बाद सीनियर छात्रों ने बेटे के साथ रैगिंग करनी शुरू कर दी। सीनियर द्वारा स्कूल के अन्य बच्चों के सामने बेटे से जबरन उठक-बैठक करवाई गई, जिससे मासूम बच्चा गहरे तनाव में चला गया।

प्रिंसिपल और काऊंसलर ने नहीं की कोई कार्रवाई
राजेंद्र कुमार का कहना है कि 15 जनवरी को बेटे ने मामले की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल राज सिंह और काऊंसलर को दी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

JPERC 2025

इतना ही नहीं पिता ने भी प्रिंसिपल को फोन किया और उचित कार्रवाई की मांग उठाई थी। जब प्रिंसिपल की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 2 दिन पहले यानी 28 जनवरी को पिता ने मजबूरन मैहतपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Xonbet Sicherheitsstandards: Sind dein Geld und deine Daten geschützt?

Himachal News Alert: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर! अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Himachal News Alert: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर! अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम