in

Landslide In Himachal: मणिकर्ण घाटी में लैंडस्लाइड का तांडव! कार के उड़े परखच्चे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

TROWS

Landslide In Himachal: मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास शनिवार सुबह पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हुआ, जिससे एक गाड़ी चपेट में आ गई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि गाड़ी के अंदर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

Landslide In Himachal: मणिकर्ण घाटी में लैंडस्लाइड का तांडव! कार के उड़े परखच्चे, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह अचानक पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने लगी। जिस समय लैंडस्लाइड हुआ इस वक्त वहां से वाहन भी गुजर रहे थे।

इससे एक गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार चालक और यात्रियों ने खतरे को भांपते हुए फुर्ती दिखाई और समय रहते वाहन से बाहर कूद गए। चट्टानें गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Doon valley school

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर यात्री कुछ सेकंड की भी देरी करते, तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। भूस्खलन इतना भारी था कि मार्ग पर देखते ही देखते मलबे का पहाड़ खड़ा हो गया, जिससे घाटी का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

चार दिन पूर्व भी यहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया था और इस दौरान एक जेसीबी पर भी पत्थर गिरा था। पिछला मलबा हटाने के बाद मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोलने में 72 घंटे का समय लगा था।

JPERC 2025

इससे पहले भी दो छोटे वाहनों पर पत्थर गिर चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भारी रोष और डर का माहौल है। मार्ग बंद होने से आसपास के गांवों का मणिकर्ण से संपर्क टूट गया है। पर्यटन सीजन होने के कारण सैकड़ों पर्यटक भी रास्ते में फंसे हुए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Update: सैर करते फिसला पैर और लील ली जान! मेडिकल कॉलेज ले जाते व्यक्ति ने तोड़ा दम

Himachal News Update: सैर करते फिसला पैर और लील ली जान! मेडिकल कॉलेज ले जाते व्यक्ति ने तोड़ा दम

Success Story: हिमाचल के बुजुर्ग दंपत्ति का कमाल! प्राकृतिक खेती से मात्र 2 मरले में उगाए 2 क्विंटल आलू, कृषि विशेषज्ञ भी हैरान

Success Story: हिमाचल के बुजुर्ग दंपत्ति का कमाल! प्राकृतिक खेती से मात्र 2 मरले में उगाए 2 क्विंटल आलू, कृषि विशेषज्ञ भी हैरान